मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन, भाजपा में शोक की लहर
भोपाल (स्वतंत्र प्रयाग): मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का आज यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार भोपाल के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था, जहाँ सुबह लगभग 11.25 बजे उनका निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।
जोशी के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और दुख जताया। उन्होंने लिखा, कैलाश जोशी जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की।
उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रतिनिधियों संवेदना। ओम शांति।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। म.प्र में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दुखद घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया,
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही।
मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। देवास जिले के हाटपिपल्या तहसील में जन्में जोशी जनसंघ के गठन के साथ उससे जुड़ गए थे। वह बागली विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे और वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भी बनाए गए थे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें