लुधियाना में किसानों ने जलाई पराली, 45 एफआईआर और 22 किसान गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर


लुधियाना (स्वतंत्र प्रयाग) पंजाब पराली जलाने के मामलों में प्रशासन का ऐक्शन में आने के बाद 
लुधियाना में पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ हुई कार्रवाई
लुधियाना में जिला प्रशासन ने 45 एफआईआर दर्ज की हैं, 22 किसानों को किया गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पराली जलाना नहीं हुआ है बंद
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि किसान अपनी आजीविका के लिए दूसरों की जान नहीं ले सकते हैं।



वक्त नही है ?


हरियाणा के कई क्षेत्रों में पराली जलाए जाने से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर समेत कई जगहों पर जहरीली हवा लोगों की सांसों में घुल रही है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स देखकर लोगों के होश फाख्ता हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस पर कड़े निर्देश भी दिए थे,


जिसके बावजूद मंगलवार को पराली जलाए जाने से संबंधित कई मामले सामने आए। नियमों को धता साबित करने पर लुधियाना में उन किसानों पर कार्रवाई की गई, जो अपने खेतों में खड़ी पराली जला रहे थे।


जिला प्रशासन ने ऐसे 45 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 22 किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है। प्रशासन की ओर से लिए गए इस ऐक्शन के बाद हड़कंप मच गया है।



बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को सख्त तेवर दिखाए और पराली जलाए जाने पर टिप्पणी की। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि किसान अपनी आजीविका के लिए दूसरों की जान नहीं ले सकते हैं। यदि वे ऐसा करते रहे तो हमें उनसे कोई सहानुभूति नहीं होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

विधालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी