खुशनुमा हुआ दिल्ली का मौसम , वायु गुणवत्ता भी बढ़ी

नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग)- राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंड के साथ धूप खिल गयी जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली के सभी 35 केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह नौ बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 दर्ज किया गया जो कि संतोषजनक माना जाता है।


न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।


मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है।बुधवार से हवा की गति में सुधार होने के बाद गुरुवार सुबह बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दर्ज किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा