कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर आयोध्या विवाद का समाधान नहीं किया: मोदी
डालटनगंज (स्वतंत्र प्रयाग):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस एवं उसकी पूर्ववर्ती सरकारों पर आयोध्या राम जन्मभूमि विवाद को वोट बैंक की खातिर वर्षों लटकाये रखने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यदि कांग्रेस चाहती तो इस विवाद के कारण समाज में दरार नहीं पड़ती।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मोदी ने यहां पलामू के चियांकी हवाईअड्डा मैदान में में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस और उसकी पूर्ववर्ती सरकारों ने भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या विवाद को वर्षों तक लटकाये रखा।
कांग्रेस चाहती तो इस विवाद का समाधान हो सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने केवल अपने वोट बैंक का ख्याल किया।”मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इन्हीं नीतियों की वजह से समाज केवल दरारें पड़ी हैं।
उन्होंने कहा, “भाजपा ने इस विवाद के समाधान का वादा किया था, जिसे पूरा करके दिखाया है। यह हम 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सपने काे पूरा करने के लिए कर रहे हैं। भाजपा केवल संकल्प नहीं लेती बल्कि उसे सिद्ध भी करती है।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें