कांगो में उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 18 लोगों की मौत
किंशासा (स्वतंत्र प्रयाग): पूर्वी कांगो के उत्तरी प्रांत कीवू में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। कीवू प्रांत के गवर्नर के अनुसार बिजी बी उड़ान भरने में विफल रहा और आवासीय बस्ती के घरों से जा टकराया।
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई। विमानन कंपनी नियमित रूप से देश के पूर्वोत्तर हिस्सों विशेषकर बेनी और बुटेम्बो तथा इसके आसपास के इलाकों में विमानों का परिचालन करती है।निजी कंपनी बिजी बी के डॉरनियर-228 एयरक्राफ्ट को गोमा से 350 किलोमीटर दूर बेनी तक उड़ान भरनी थी। मगर उड़ान भरने के एक मिनट बाद ही यह दुर्घटना हो गई।
दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, डोर्नियर-228 विमान गोमा से 350 किलोमीटर उत्तर में स्थित बेनी जा रहा था। यह गोमा हवाईअड्डे के पास एक आवासीय इलाके में गिरा। बिजी बी एयरलाइन के कर्मचारी हेरिटियर ने बताया कि विमान में 17 यात्री और दो चालक दल के सदस्य थे और इसने सुबह करीब नौ-सवा नौ बजे उड़ान भरी।
खराब रखरखाव और सुरक्षा नियमों की कमी के चलते डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो में विमान दुर्घटनाएं आम बात है। यूरोपीय संघ का कोई भी विमान यहां अपनी सेवाएं नहीं देता है।उत्तर किवू के गवर्नर कार्ली नाज़्नू कासविता के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, विमान, स्थानीय कंपनी बिजी बी द्वारा संचालित किया जा रहा है।
बेनी शहर के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी जानकारी मिली है कि जहां विमान क्रैश हुआ, वहां रहने वाले लोग भी घायल हुए हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग विमान का मलबा तक उठा ले गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें