जम्मू से चलने वाली इन 12 ट्रेनों को किया गया रद्द, पठानकोट कैंट से चलेंगी

नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): जम्मू आने वाली दर्जनों ट्रेनें मंगलवार को रद्द रहीं। इसके अलावा, कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जम्मू से चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों को पठानकोट कैंट से चलाया गया। इनमें बेगमपुरा, स्वराज अंडमान एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।


बताया गया है कि फिरोजपुर डिवीजन में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 19 से 26 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8:50 से शाम 6:20 तक लिए जाने वाले ट्रैफिक के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। 
जानकारी के मुताबिक, ट्रेनों के रद्द और गंतव्य में बदलाव का सिलसिला 26 नवंबर तक जारी रहेगा।


इसमें 12587 गोरखपुर-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस 25 नवंबर तक रद्द रहेगी। 15098 जम्मू-भागलपुर एक्सप्रेस 26 नवंबर तक रद्द रहेगी। 12919/12920 इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26 नवंबर तक रद्द रहेगी। 15655/15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा कामाख्या एक्सप्रेस 27 नवंबर तक रद्द रहेगी। 74909/74910 उधमपुर-पठानकोट 26 नवंबर तक रद्द रहेगी, जबकि 09021/09022 जम्मू-बांद्रा टर्निमल 27 नवंबर तक रद्द रहेगी। 04401/04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्निमल 26 नंवबर तक रद्द रहेगी।


19 से 26 नवंबर तक पठानकोट-जम्मू रेलवे सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लाक के चलते 13 ट्रेनों का परिचालन जम्मू की बजाय पठानकोट से होगा। इसमें 16031 चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 24 नवंबर तक पठानकोट कैंट से चलाई जाएगी। 12471/12472 बांद्रा टर्निमल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26 नवंबर पठानकोट कैंट से चलेगी। 19415/19416 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26 नवंबर तक पठानकोट कैंट से चलेगी। 12238/12237 जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 26 नवंबर तक पठानकोट कैंट से चलेगी। 19224 जम्मू- अहमदाबाद 26 नवंबर तक पठानकोट जंक्शन से चलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

विधालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी