जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नाकासोन का 101 वर्ष की आयु में निधन

 टोक्यो (स्वतंत्र प्रयाग): जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नाकासोन ने नवंबर 1982 से नवंबर 1987 तक जापान के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी।


सूत्रों के अनुसार, जापान के रक्षा प्रावधानों के विस्तार के समर्थन के लिए पहचाने जाने वाले राजनेता, नाकसोन का शुक्रवार स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे के ठीक बाद टोक्यो के एक अस्पताल में निधन हो गया।


राजनीति में एक मजबूत व्यक्ति के रूप में माने जाने वाले पूर्व जापानी नेता को कूटनीति के मामले में, 1980 के दशक के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ करीबी संबंधों के लिए जाना जाता है।


अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने जापान के राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली के निजीकरण की दिशा में काम किया। 1918 में गुनमा प्रांत के तकासाकी शहर में जन्मे, नाकासोन ने 1947 में राजनीति में प्रवेश किया, जापान के प्रतिनिधि सभा या संसद के निचले सदन में एक सीट हासिल की, और लगातार 20 चुनावों में जीत दर्ज कर सीट पर काबिज रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा