इनोसेंट हाट्र्स के विद्यार्थियों ने ली संविधान के सम्मान की शपथ 

 


जालन्धर (स्वतंत्र प्रयाग): इनोसेंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, रॉयल वल्र्ड व कैंट जंडियाला रोड में राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को अपने संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।


बच्चों को देश के संविधान की जानकारी देते हुए बताया गया कि देश का संविधान कब बना, कब लागू हुआ, संविधान निर्माण में किसका योगदान रहा। प्रार्थना सभा में देश के संविधान पर विचार व्यक्त किए गए।


सामाजिक विज्ञान की विभागाध्यक्षा ने प्रार्थना सभा में छात्रों को संबोधित किया कि वे देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे, अच्छे कार्य करेंगे। देश के संविधान में शामिल मौलिक अधिकारों से भी जागरूक करवाया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा