हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन ,हरियाणा की महिला पहलवानों ने दिखाया दम

जालंधर (स्वतंत्र प्रयाग)-पीएपी में आयोजित सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में शनिवार को हरियाणा की वुमेन रेसलर्सों ने अपना दम दिखाया और कई गोल्ड मैडल जीते। प्रतियोगिता में हरियाणा ने 215 अंक हासिल कर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा कायम किया। वहीं रेलवे 196 अंक लेकर दूसरे तथा दिल्ली 107 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।


इसमें ओलंपियन पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक, पूजा ढांडा, गुरशरनप्रीत कौर और नवजोत कौर जैसी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 किलो वर्ग में राजस्थान की शीतल पहले, हरियाणा की निर्मला दूसरे, दिल्ली की ममता एंव रेलवे की सीमा तीसरे स्थान पर रही।


53 किलो में हरियाणा की पिंकी पहले, हरियाणा की अंकुश दूसरे, चंडीगढ़ की ममता एवं पंजाब की मनप्रीत तीसरे स्थान पर रही। 55 किलो में रेलवे की विनेश फोगट ने पहला, हरियाणा की अंजू ने दूसरा, एमपी की रानी राणा एवं दिल्ली की बंटी तीसरे स्थान पर रही। 57 किलो में रेलवे की सरीता पहले, चंडीगढ़ की नीतू दूसरे, हरियाणा की मानसी एवं दिल्ली की सुषमा तीसरे स्थान पर रही।


59 किलो में हरियाणा की अंशू पहले, रेलवे की ललीत दूसरे, दिल्ली की रितू रानी एवं हरियाणा की मंजू तीसरे स्थान पर रही। 62 किलो में रेलवे की साक्षी मलिक पहले, हरियाणा की राधिका दूसरे, महाराष्ट्र की रेशमा एवं दिल्ली की निशा तीसरे स्थान पर रही। 65 किलो में हरियाणा की निशा पहले, रेलवे की नवजोत दूसरे, दिल्ली की वंदना एवं हरियाणा की परोमिला तीसरे स्थान पर रही।


68 किलो में हरियाणा की अनीता पहले, रेलवे की दिव्या दूसरे, दिल्ली की रोनक एवं हरियाणा की सूमन तीसरे स्थान पर रही। 72 किलो में रेलवे की किरण पहले, हरियाणा की नैना दूसरे, मनीपुर की एन देवी एवं हिमाचल प्रदेश की रानी तीसरे स्थान पर रही।


76 किलो में पंजाब की गुरशरनप्रीत कौर पहले, हरियाणा की पूजा दूसरे, रेलवे की निकी एवं हरियाणा की सुदेश तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर पूर्व डीजीपी महिल सिंह भुल्लर, विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, विधायक रजिंदर बेरी ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में