धर्म विज्ञान संकाय विभाग में सिर्फ हिन्दू की ही नियुक्ति का है प्राविधान - डॉ.  स्वामी राघवाचार्य

उरई (स्वतंत्र प्रयाग) जालौन के महायज्ञ में कथा व्यास ने कहा।धर्म विज्ञान संकाय विभाग में सिर्फ हिन्दू की ही नियुक्ति का प्राविधान है, अन्य किसी धर्म के व्यक्ति का इस विभाग में नियुक्ति का कोई प्राविधान नहीं है। यह बात कोंच तहसील के ग्राम रबा में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह  ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास: पूज्य श्री मज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य भगवताचार्य डॉ. स्वामी  श्री राघवाचार्य जी महाराज अयोध्याधाम ने कही। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में धर्म विज्ञान संकाय विभाग में फिरोज खान व्यक्ति की जो नियुक्ति हुई है ।


वह बिल्कुल ही गलत है। उन्होंने कहा कि हिन्दू विश्व विद्यालय मालवीय जी ने जिस उद्देश्य से बनाया कि किसी भी धर्म का व्यक्ति इस विभाग में अध्यापन कर सकता है लेकिन उन्होंने एक विभाग स्वतन्त्र रूप से बनाया जिसका नाम धर्म विज्ञान संकाय विभाग है। जिस संकाय में एक प्राविधान है कि इस संकाय में सिर्फ हिन्दू धर्म के अलावा किसी भी धर्म का व्यक्ति नियुक्त नहीं हो सकता।


जिसका प्रमुख कारण है कि हिन्दू धर्म विज्ञान विभाग में जो वैदिक शिक्षा दी जाती है, ज्योतिष शास्त्र, कर्मकाण्ड पढ़ाया जाता है, ईश्वर की सत्ता और ब्रह्मवाद की शिक्षा सिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि भाषा की शिक्षा कोई भी दे सकता है लेकिन धर्म की शिक्षा कोई धर्माचार्य व धर्मगुरु ही दे सकता है। उन्होंने कई कारण बताते हुए कहा कि ,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में धर्म विज्ञान संकाय विभाग में फिरोज खान नाम के व्यक्ति की जो नियुक्ति हुई है वह बिल्कुल ही गलत है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा