देश की तरक्की को हमेशा सोचते थे चाचा नेहरू बृजेंद्र मिश्र भगवानपुरी

मंझनपुर (स्वतंत्र प्रयाग) कौशाम्बी:- पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 130वीं जयंती के अवसर पर बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर रामदयाल पुर स्थित पंडित जगत नारायण इंटर कॉलेज काजू व नेवादा  स्थित  विधा भरती पब्लिक स्कूल में बहुत धूम-धाम से उनका जन्मदिन मनाया गया।


इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता बृजेंद्र मिश्र भगवानपुरी ने फूलमाला के साथ पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। भगवान पुरी ने कहा कि श्रद्धेय जवाहर लाल नेहरु राष्ट्र कि प्रगति के लिए इतने मुखर थे कि उन्होंने हमेशा देश के बच्चों और युवाओं की प्रगति के लिए परिकल्पना की उन्होंने देश के बच्चों के भविष्य के लिए आज़ादी के वक्त ही सोंच लिया था।


विद्यालय प्रबंधक अंजनी त्रिपाठी  व विद्या भारती प्रबंधक श्री प्रकाश शुक्ला  सैलू मिश्रा  शिवकुमार मिश्रा  संगम लाल मिश्रा  दुर्गेश नंदन मिश्रा  राजेश शुक्ला मनीष मिश्रा  आदि तमाम  छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित  रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा