बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना को उम्रकैद की सज़ा, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़ (स्वतंत्र प्रयाग): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को बड़ी राहत मिली है। उसकी फांसी की सजा उम्रकैद में तबदील कर दी गई है। इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही आदेश लागू कराने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी है।
बता दें कि राजोआना पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को बम धमाके में हुई मौत के मामले में फांसी सजा सुनाई गई थी। आतंकियों ने उनकी कार को बम से उड़ा दिया था।
इस घटना में 16 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे राजोआना की सजा में बदलाव के फैसले पर मुहर शनिवार रात को लगाई गई। यह फैसला अकाली दल के भाजपा के साथ हरियाणा में लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन के टूटने के 2 दिन बाद आया है। वहीं, केंद्र सरकार ने 550वें में प्रकाश पर्व के मौके पर टाडा के तहत बंद किए गए 8 सिखों को रिहा करने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें