अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के सभी शौचालय खराब, डायपर पहनकर काम करने को मजबूर अंतरिक्ष यात्री 

 मॉस्को (स्वतंत्र प्रयाग) - अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों को इन दिनों खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नासा के मुताबिक, आईएसएस का कोई भी टॉयलेट काम नहीं कर रहा है, जिसके चलते अंतरिक्ष यात्रियों को डायपर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के अंदर मौजूद अंतरिक्ष यात्री। 


आईएसएस के कमांडर लूसा परमिटानो के मुताबिक, अमेरिकी हिस्से में लगा शौचालय लगातार खराबी का सिग्नल दे रहा है। वहीं, रूसी हिस्से में लगा हुआ शौचालय पूरी क्षमता तक भर चुका है और इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रूस में निर्मित दो शौचालय लगाए गए है।


एक शौचालय अमेरिकी हिस्से में लगाया गया है, तो दूसरे शौचालय को रूसी हिस्से में लगाया गया है। इन दोनों के अलावा, अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़े सोयूज अंतरिक्षयान में भी शौचालय हैं, लेकिन उनका प्रयोग अंतरिक्ष यान की उड़ान के दौरान किया जाता है। स्थिर रहने की स्थिति में इनका प्रयोग कभी-कभार ही होता है।


अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के सभी टॉयलेट हुए खराब, डायपर पहनकर काम कर रहे अंतरिक्ष यात्रीइस समय दो स्पेस स्टेशन सक्रिय इस समय अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष स्टेशन कार्य कर रहे हैं। इनमें से  प्रशांत महासागर में गिरा दिया गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा