रूसी जवान को आया गुस्सा, 8 साथी जवानों की गोली मारकर हत्या की

अंतर्राष्ट्रीय खबर


मॉस्को (स्वतंत्र प्रयाग): रूस के सदूरवर्ती पूर्वी रूसी ट्रांस बैकाल के प्रशासनिक केन्द्र के चीता जिले में एक जवान ने शुक्रवार को अपने साथी जवानों पर गोली चला दी जिसमें आठ जवानों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय के ज्वेजदा प्रसारण सेवा ने बताया, इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना का कारण जवान का मानसिक संतुलन बिगडऩा बताया जा रहा है।


घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है।ज्वेजदा ने कहा कि घटना की जांच के लिए उपमंत्री कर्नल जनरल आंद्रेई कार्तापोलोव की अध्यक्षता में मंत्रालय ने एक आयोग का गठन किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में