पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र ने रचाई विदेश की रहने वाली से शादी

मैनपुरी(स्वतंत्र प्रयाग)करहल:- नगर के महाराजा पैलेस के प्रांगण में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप यादव के पुत्र नें विदेश की रहने वाली युवती से शादी रचाई है। यह शादी पगर व क्षेत्र में चर्चा का बिषय बनी हुई है। साथ ही नगर के लोगो में इस शादी को लेकर उत्साह भी देखने को मिला।
       बताते चले कि करहल के पूर्व व्लाक प्रमुख उदय प्रताप सिंह के पुत्र करन सिंह नें स्वजरलैंड के ज्यूरिक शहर की रहने वाली मरीना यशार्दिक के साथ शादी रचाई है। यह अनोखी शादी नगर के महाराजा पैलेस में सम्पन्न हुई। इस शादी के बारे में जब जानकारी प्राप्त की गई तो जानकारी मिली कि दोनो ही मुम्वई में एक साथ पढ़ाई करतें थें। वहीं पर दोनो के बीच इतनी दोस्ती हो गई कि साथ जिन्दगी गुजारने का वादा भी कर दिया। इसी वादा को पूरा करते हुयें दोनो नें गत दिन शादी के बन्धन में बंध गयें। इसस अनोखी शादी की पूरे ही नगर में चर्चा है। तथा इा शादी के दौरान नगर के लोगो में उत्साह की एक नई किरण देखने को मिली।
       शादी के बन्धन में बंधने के बाद दोनों को एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, विधायक सोवरन सिंह यादव आदि सहित दर्जनों लोगो ने अपना आशीर्बाद दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में