पहले किया लहुलुहान फिर चाकू दिखाकर किया गैंगरेप, दरिंदगी में दो महिलाएं भी शामिल

अंतर्राष्ट्रीय खबर


अमेरिका ,( स्वतंत्र प्रयाग): न्यूयॉर्क सिटी के पास स्थित ओलिनविले में गैंगरेप का मामला सामने आया है जहां एक महिला को पहले पीटा गया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि हमलावरों में दो महिलाएं भी शामिल थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के सूत्रों ने कहा है कि तीन पुरुषों ने महिला के साथ रेप किया। 
 
पीड़ित महिला की उम्र 36 साल है। पुलिस ने कहा कि 4 पुरुष और 2 महिलाएं जबरन एक महिला को पकड़कर एक अपार्टमेंट में ले गए। इसके बाद चाकू के बल पर गुरुवार की दोपहर महिला से रेप किया गया। यौन हमला, लूट और अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान उसे खींचकर अपार्टमेंट में ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट में 3 पुरुषों ने महिला के साथ रेप किया, जबकि तीन अन्य आरोपी (दो महिला और एक पुरुष) महिला को काबू करने की कोशिश कर रहे थे।


 पुलिस ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला को तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान नहीं हो गई। एक आरोपी ने महिला को चाकू दिखाकर कपड़े उतारने को कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रेप के बाद आखिरकार पीड़ित महिला लड़कर अपार्टमेंट से बाहर आने में कामयाब रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में