नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने छोड़ा, कांग्रेस का साथ

 राष्ट्रीय खबर               


                 


अमृतसर (स्वतंत्र प्रयाग) : पंजाब कांग्रेस की फूट आज जगजाहिर हो गई है। पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। डा. कौर मंगलवार को एक कार्यक्रम में वेरका पहुंची थीं। यहीं उन्होंने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। वह बोलीं कि वह अब सिर्फ समाजसेवी हैं और सोशल वर्कर के तौर पर वह पंजाब के लिए लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कान भरे हैं, इसलिए सिद्धू का मंत्रालय बदला गया था।
विधानसभा चुनावों में नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रचार न करने पर डा. कौर ने कहा कि सिद्धू अपनी मर्जी के मालिक हैं। वह चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए इसका जवाब वह खुद ही दे सकते हैं। सिद्धू अपनी कोई पार्टी बनाने की तैयारी में नहीं है। अभी उनका एरिया अमृतसर पूर्वी है। वह उसी पर ध्यान दे रहे हैं। वह अपने हलके की एक-एक सड़क बनवाएंगी, जिसके लिए सिद्धू बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके हलके के विकास के लिए पैसा नहीं दिया गया तो वह सरकार के खिलाफ धरना भी देंगी। 
पंजाब में आए बाढ़ और बटाला पटाखा फैक्ट्री धमाके पर नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से साधी चुप्पी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते मैडम सिद्धू ने कहा कि अब उनकी सरकार में कोई पूछ-प्रतीत नहीं है। लिहाजा यदि वह सरकार के पास कोई मांग करते भी हैं तो वह नहीं मानी जाती, लिहाजा उन्होंने कुछ भी बोलने से गुरेज ही किया। दरअसल, इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सिद्धू ने अपनी पत्नी के लिए अमृतसर से टिकट भी मांगी थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी गई। इसके बाद से सिद्धू और उनकी पत्नी की पार्टी नेतृत्व से नाराजगी की खबरें लगातार आ रही थीं और अब उन्होंने इसी के चलते पार्टी छोड़ दी है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में