मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 3 की मौत 

राष्ट्रीय खबर



कोलकाता (स्वतंत्र प्रयाग): पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना जालंगी पुलिस स्टेशन से नजदीक टोलटोली इलाके की है।दरअसल, सोमवार शाम टीएमसी के दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान नंतु शेख, अभिषेक मंडल और पिंटू मंडल के तौर पर हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों गुटों में लड़ाई टोलटोली फेरी घाट पर वर्चस्व को लेकर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है।पश्चिम बंगाल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं का हिंसा में लिप्त  होना कोई नई परंपरा नहीं है। 21 अक्टबूर को पश्चिम बंगाल में एक टीएमसी कार्यकर्ता की कथित तौर पर जय श्री राम बोलने पर पिटाई कर दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, जय श्री राम कहने पर पार्टी कार्यकर्ता घायल रणजीत मंडल की उसके साथियों ने ही पिटाई कर दी। घटना उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके की है।घायल रणजीत मंडल सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था। आरोपी भी तृणमूल कांग्रेस का ही कार्यकर्ता तारक परोई बताया जाता है। पीड़ित की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात कर रहा था। इसी बीच उसने जय श्री राम कह दिया। इसी पर तारक ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं और बाद में उसकी पिटाई कर दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में