जनता को बीजेपी का 220 के पार का नारा , पसंद नहीं आई: पवार

राष्ट्रीय खबर


                           


 मुंबई (स्वतंत्र प्रयाग): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि जनता ने सत्ता पक्ष के 220 के पार पर जीत दर्ज करने की घोषणा के उन्माद को पसंद नहीं किया।


पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जनता ने नेताओं के दल बदलने को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व उदयन राजे भोंसले को राकांपा के टिकट पर जनता ने लोकसभा का चुनाव जिताया था लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़कर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और पुन: चुनावी मैदान में उतरे लेकिन जनता ने उन्हें अस्वीकार कर दिया।
 
राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की जिसके लिए वह सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं।


उन्होंने कहा कि सत्ता तो आती-जाती रहती है लेकिन सत्तारूढ़ दल के लोगों को उन्माद नहीं करना चाहिए और जमीन से जुड़े रहना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में