जापान में हगिविस तूफान में मृतकों की संख्या 42 हुई

          अंतर्राष्ट्रीय  ख़बर 
                  स्वतंत्र  प्रयाग , 
(टोक्यो)  जापान में शनिवार को आये शक्तिशाली हगिबिस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42हो गयी है जबकि 189 लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव अधिकारियों के अनुसार तूफान से बड़े पैमाने पर क्षति हुयी है। एनएचके ब्रॉडक्स्टर के अनुसार कुछ लोग अभी भी लापता है तथा 189 लोग तूफान के कारण घायल हुए हैं।भूमि मंत्रालय ने अनुमान लगाया कि कई इलाकों में पांच मीटर की ऊंचाई तक बाढ़ का पानी दिखाई दिया। बाढ़ की लहरों के कारण घरों में फंसे हुए लोगों की दूसरी मंजिल तक देखा गया। नागनो स्टेशन के पास ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के रेल यार्ड में खड़ी बुलेट ट्रेन भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। तूफान के चलते कई अभी तक कई उड़ाने भी रद्द की जा चुकी है।


तूफान से मची भीषण तबाही की वजह से 375,000 घरों में लोग अंधेरे में रह रहे हैं और 14020 घरों में पीने का पानी मय्यसर नहीं है। पूरे देश में बचाव एवं राहत अभियान के लिए 27 हजार आत्मरक्षा बल के कर्मियों को राहत कार्य में लगाया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में