हरियाणा में सियासतदानों की धड़कनें बढ़ी,त्रिशंकु विधानसभा बनने का दावा :-एक्जिट पोल

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का मतदान 24 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। इन दोनों राज्यों के साथ-साथ उन सीटों का रिजल्ट भी वीरवार को घोषित किया जाएगा जहां 21 अक्तूबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ है। मतदान के बाद जहां अधिकतर एग्जिट पोल ने सोमवार को हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने का दावा किया था वहीं मंगलवार को देश के बड़े मीडिया संस्थान आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से हरियाणा के सियासतदानों की सांसें फूल गईं। इ, एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 32 से 44 सीटें, कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की भी बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस में ज्यादा अंतर नहीं है। 

बीजेपी को 33 फीसदी तो कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संतुष्टि जताते हुए कहा कि अगर उन्हें और वक्त मिलता तो और अच्छा प्रदर्शन करते। हालांकि टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भाजपा को 71 कांग्रेस को 11 सीटें और अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में