हगिविस तूफान से मृतको की संख्या 18 हुई

     अंतर्राष्ट्रीय खबर


स्वतंत्र प्रयाग ,टोक्यो,  जापान में रविवार को आये शक्तिशाली हगिबिस तूफान के कहर से मरने वालों की संख्या 19 हो गयी है तथा 16 लोग अभी लापता हैं और अन्य 100 घायल हैं। यह तूफान स्थानीय समय आज एक बजकर 30 मिनट पर आया। टोक्यो महानगरीय क्षेत्र सहित क्षेत्र के एक लाख 40 हजार से अधिक घरों में लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।इस बीच क्योडो न्यूज टैली के अनुसार बचाव दल और अन्य अधिकारियों की जानकारी के आधार पर 100 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक एनएचके टैली ने बताया कि घायलों की संख्या 149 है। भूमि, बनियादी, परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 12 प्रांतों में कम से कम 48 स्थानों पर भूस्खलन और नौ नदियों को तट टूट गये। पूरे देश में बचाव एवं राहत अभियान के लिए 27 हजार आत्मरक्षा बल के कर्मियों को राहत कार्य में लगाया गया है।


चिकुमा नदी के बांध टूटने से नागोना प्रांत में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जिससे आवासीय क्षेत्रों में जबरदस्त बाढ़ आ गयी है। नागानो शहर और पड़ोसी शहराें के निवासियों को अपनी सुरक्षा के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आह्वान किया है। भूमि मंत्रालय ने अनुमान लगाया कि कई इलाकों में पांच मीटर की ऊंचाई तक बाढ़ का पानी दिखाई दिया। बाढ़ की लहर घरों में फंसे हुए लोगों की दूसरी मंजिल तक देखा गया।नागनो स्टेशन के पास ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के रेल यार्ड में खड़ी बुलेट ट्रेन भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। कंपनी के अनुसार 10 ट्रेनों के कुल 120 डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। होकुरिकु शिंकानसेन लाइन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बुलेट ट्रेनों में से एक तिहाई ट्रेन बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि सरकार शक्तिशाली तूफान हगिबिस से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए और लोगों को इस तूफान से बचाने के लिए हर संभव उपाय करने के वास्ते एक आपातकालीन कार्यबल का गठन कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में