आर एस एस कार्यकर्ता के निर्मम हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

कौशाम्बी(स्वतंत्रप्रयाग)मंझनपुर:-पश्चिम बंगाल में हुए आर एस एस कार्यकर्ता के  परिवार वालों के साथ निर्मम हत्या के विरोध में 15  तारीख दिन मंगलवार  सुबह 9 बजे क्लेट्रेर में विहिप ,बजरंगदल के पदाधिकारी, कार्यककर्ता धरना प्रदर्शन के साथ जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन  देगें । *यह जानकारी विहिप संगठन मंत्री विनय कुमार व जिला मंत्री नील मणि त्रिपाठी* ने दी है। संगठन मंत्री ने मीडिया से बताया कि  इस घटना के बाद पूरे भारत ही नहीं पूरे विश्व में खौफ का माहौल है ।दोषियों को जल्द से  जल्द गिरफ्तार करवाने के लिए  यह कार्यक्रम संगठन ने पूरे भारत के अंदर सभी जिला मुख्यालयों पर 2 घंटे का धरना प्रदर्शन उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगा।  संगठन मंत्री  ने सभी हिंदुत्वादी संगठन के कार्यकर्ताओं को  मंगलवार सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय पर पहुंचने  का आवाहन किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा