21 बच्चों की मां है ये महिला,पुनःसे हुई गर्भवती

अंतर्राष्ट्रीय खबर


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): ब्रिटेन में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला अब तक 21 बच्चों को जन्म दे चुकी है और सबसे हैरानी की बात तो ये है कि यह महिला एक बार फिर से गर्भवती हो गई है। यानी अब वो अपने 22वें बच्चे को जन्म देगी। एक यूट्यूब वीडियो के जरिए महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाते हुए गर्भवती होने की पुष्टि की है। 
 
इस महिला का नाम सू रैडफोर्ड (44), जबकि इनके पति का नाम नोएल (48) है, जो ब्रिटेन के मोरेकैम्बे में रहते हैं। दिचलस्‍प बात यह है कि बीते साल 2018 में ही सू और नोएल ने घोषणा की थी कि वह अब आगे बच्‍चा प्‍लान नहीं करेंगे। लेकिन दोनों ने परिवार में एक और सदस्‍य लाने का निर्णय किया। विडियो में सू रैडफोर्ड कहती हैं, 'हम फिर से मां-बाप बनने वाले हैं। हम 15 हफ्ते से प्रेग्‍नेंट हैं।'
 
उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार वो बेटे को जन्म देंगी। उनका कहना है कि अगर इस बार उन्होंने लड़के को जन्म दिया तो उनके बच्चों में 11 लड़के और 11 लड़कियां हो जाएंगी। सू और नोएल परिवार को ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है।


इनका बेकरी का पारिवारिक कारोबार है, जिसे ये मिलकर चलाते हैं। सू और नोएल के घर में कुल 10 कमरे हैं, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौवें बच्चे के जन्म के बाद सू के पति नोएल ने नसबंदी करा ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से सर्जरी करा ली।


 दुर्भाग्‍य से सू और नोएल की 17वीं संतान अब इस दुनिया में नहीं है। अल्‍फी की जन्‍म के साथ ही मौत हो गई थी।  सू और नोएल का सबसे बड़ा बेटा क्रिस और बेटी सोफी अब उनके साथ नहीं रहते हैं, जबकि बाकी बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। उनका अपना परिवार है। सोफी खुद तीन बच्‍चों की मां है। यानी सू और नोएल नाना-नानी भी बन चुके हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में