पौधरोपण कर मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

 

शंकरगढ़,प्रयागराज(स्वतंत्र प्रयाग) विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को बड़े पैमाने पर पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी धूमधाम के साथ मनाया गया और दीर्घायु की कामना की गई।

यमुनापार के शंकरगढ़ कस्बे में भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने अपने घर व आसपास फल व छायादार पौधे लगाए। इसी क्रम में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ कुलदीप कुमार तिवारी की अगुवाई में थाना परिसर में सौ से अधिक पौधे रोपे गए। यहां पर कुल तीन सौ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। एसओ कुलदीप कुमार तिवारी ने कहा कि पौधरोपण से ही हमारा कल सुरक्षित होगा। आने वाली पीढ़ी के लिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होना पड़ेगा,अन्यथा पर्यावरण का असंतुलन समूचे जीव जगत के लिए भारी खतरे का संकेत दे रहा है। उन्होंने समस्त स्टाफ से पौधरोपण और इसके संरक्षण की अपील की। इस मौके पर एसआई ऋतुराज सिंह,एसआई अरविंद कुमार, संदीप कुमार मिश्र व अन्य ने फल व छायादार पौधे रोपे। 

दूसरी तरफ शंकरगढ़ कस्बा स्थित महिला अस्पताल प्रांगण में शंकरगढ़ व्यापार मंडल द्वारा पौधरोपण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। व्यापार मंडल की तरफ से अस्पताल परिसर के अंदर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसी दौरान व्यापारियों ने प्रदेश के सीएम योगी का जन्मदिन मनाया और भगवान से दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मूलचंद्र गुप्ता, महामंत्री रतन केसरवानी, जय केसरवानी, नगर कार्यवाह नरेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, वेद केसरवानी, समाजसेवी सतीश विश्वकर्मा, राजू केसरवानी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा