भारत बंद में के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा-सियालदा में रोकी ट्रेन, प्रदर्शनकारियों ने हाइवे भी किया जाम

 


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को बुलाए गए श्रमिक संघों के भारत बंद का असर बैंकिंग, परिवहन समेत कई जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है।


देश के 10 प्रमुख श्रमिक संघों के आह्वान पर करीब 25 करोड़ लोग हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। भारत बंद को देखते हुए कई सरकारी बैंकों ने स्टॉक एक्सचेंज को पहले ही बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी है। 


यह 24 घंटे की अखिल भारतीय हड़ताल है जो सुबह से शुरू हुई। भारत बंद के दौरान मजदूर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और वेतन वृद्धि पर मजदूर वर्ग की 12-सूत्री आम मांगों को रखेंगे। इसके अलावा न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, वर्दी, पांच दिवसीय सप्ताह और अन्य मुद्दों को भी रखा जाएगा।


सांकेतिक तस्वीरवहीं पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा और काचरापाड़ा में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया हैं। सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) का बस ड्राइवर हेलमेट पहनकर बस चलाता दिखाई दिया। हरियाणा में अभी तक बंद का असर नहीं दिखा है।


बता दें कि केंद्र ने सभी पीएसयू को निर्देश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को इस बंद में जाने से रोकें। इसमें किसी भी तौर पर हिस्सा लेने वाले कर्मचारी दंडित हो सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा