यूपी में पिता बना हैवान 6 वर्षीय बेटे की हत्या ,शव को किया टुकड़े टुकड़े

  बहराइच (स्वतंत्र प्रयाग): यूपी के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने यहां अपने छह वर्षीय सौतेले बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके किसी अज्ञात जगह पर दफना दिया। मृतक बच्चे की पहचान फरीद उर्फ सूरज के रुप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज के सौतेले बाप राम सावरे यादव ने 19 नवंबर को उसकी हत्या कर दी। यादव ने उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर उसे बहराइच जिले के बाहरी इलाके में जाकर दफना दिया। इस पूरे मामले की जांच कर रहे एसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि लड़की मां हिना की हाल ही सावरे यादव के साथ शादी हुई थी।


उसने अपने पति को खुश करने के लिए बेटे का नाम फरीद से बदलकर सूरज कर दिया था। हालांकि यादव और उसका भाई नन्हे उस बच्चे को पसंद नहीं करते थे और बस इसी कारण से उसकी हत्या कर दी।


हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों ने लोगों को ये बता दिया कि उनका बेटा घर से लापता हो गया है। इसी बीच कुछ पड़ोसियों को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ और उन पर संदेह हुआ।


जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राम और उसके भाई दोनों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने पूछताछ में कबूल कर लिया कि उन्होंने ही बच्चे की हत्या की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा