हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा में चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ी

शिमला (स्वतंत्र प्रयाग)-हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेशभर के तापमान में गिरावट आई है जिससे राजधानी तथा अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार रात तक मुख्य पयर्टन नगरी रोहतांग सहित कांगड़ा में धौलाधार के पहाड़ों पर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। बर्फबारी होने से एकाएक ठंड बढ़ गई है, सुबह शाम लोग गर्म कपड़ों के बिना निकल नहीं पा रहे। मौसम के बदले मिजाज के चलते मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। जांस्कर घाटी को जोडने वाले शिंकुला दर्रे में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। 
केलंग में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि कल्पा में चार डिग्री सेल्सियस रहा। बीती रात शिमला से ज्यादा ठंडा सोलन रहा। सोलन में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री जबकि शिमला में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली में 6 डिग्री, डलहौजी में 9.9 डिग्री, कुफरी में 8 डिग्री जबकि भुतंर में 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को भी राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। इसके बाद 23 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव आएगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में