ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान सीमा पर 15 हमलावर ढेर   

अंतर्राष्ट्रीय खबर


 


     दुशांबे (स्वतंत्र प्रयाग): ताजीकिस्तान-उज्बेकिस्तान की सीमा के इश्कोबोड नाके पर एक हथियारबंद समूह के 20 बंदूकधारियों ने बुधवार तड़के सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 15 हमलावर मारे गये और पाच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियान के दौरान दो ताजिक सुरक्षा अधिकारी भी मारे गये। 
 
तजाकिस्तान की स्टेट कमेटी फॉर नेशनल सिक्योरिटी (एससीएनएस) ने बताया कि आज तड़के एक हथियारबंद समूह के हथियारों से लैस 20 नाकाबपोश ने उज्बेकिस्तान से सटी इश्कोबोड के अलानाबाद सीमा टुकड़ी की सैन्य इकाई की सीमा चौकी संख्या चार पर हमला कर दिया।


मीडिया के अनुसार अज्ञात हमलावरों के पास से पांच असॉल्ट राइफलें जब्त की गयी। एससीएनएस ने बताया विशेष अभियान चलाये जाने पर हथियारबंद समूह के 15 लोगों को मार गिराया और पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अभियान में एक जवान और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। हमलावरों के खिलाफ तलाश अभियान अभी जारी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

विधालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी